30 मई 2026 राशिफल: चतुर्दशी और पूर्णिमा का विशेष संयोग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा
📞 +91 90844 07666

30 मई 2026, शनिवार को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 11:57 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। हालांकि राहु काल सुबह 08:51 बजे से 10:35 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

मेष (Aries)

करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्मार्ट वर्क पर ध्यान देंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini)

आज विवाद और बहस से दूर रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और जोखिम वाले फैसले लेने से बचें।

कर्क (Cancer)

आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo)

आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

 

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा

कन्या (Virgo)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला (Libra)

दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)

लक्ष्मीनारायण योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु (Sagittarius)

स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज की स्थिति बेहतर होगी और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

मकर (Capricorn)

निवेश के लिए दिन अनुकूल है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ (Aquarius)

भूमि या वाहन सुख मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मीन (Pisces)

ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को पूर्णिमा का प्रभाव आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएगा। ऐसे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज