10 हजार की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।। एन्टी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। एन्टी करप्शन  टीम से मिली जानकारी के मुताबिक गौरव सिंह होमगार्ड पुत्र राकेश सिंह निवासी बिहारीपुर थाना कोतवाली थाना क्षेत्र को सैटेलाइट पुल के पास से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

टीम ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता होमगार्ड सतीश चंद्र वर्मा निवासी आलमपुर थाना आंवला ने रिश्वत मांगने की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उससे ड्यूटी बहाली के लिए होमगार्ड गौरव सिंह के माध्यम से जिला कमांडेंट शैलेन्द्र प्रताप द्वारा 10 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है।। इसके बाद टीम ने अधिकारियों से परमिशन लेने के बाद आरोपी की घेराबंदी करते हुए आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एन्टी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर में भृष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज