स्वास्थ्य

102 एंबुलेंस में महिला  बच्ची को दिया जन्म,   जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ  ,   

Advertisement

 

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी प्रसूता ने प्रसव के दौरान बुधवार की रात्रि एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है।शाही पीएचसी में दोनो को भर्ती कराया गया है।बुधवार की रात क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी धर्मवीर की पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी।

 

मौके पर 102 एंबुलेंस UP32 EG O638 विक्रमपुर गांव पहुंची।वहां से प्रसव पीड़ित महिला को लेकर शाही सरकारी अस्पताल लेकर जा रहा था।लेकिन बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस चालक गौरव कुमार ने गाड़ी साइड में खड़ी कर  ईएमटी ज्ञान प्रकाश ने बड़ी सूझबूझ के साथ प्रसव कराया। मीना देवी ने एक सुंदर सी बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जिनको शाही सरकारी पीएचसी में भर्ती कराया है।

Advertisement
newsvoxindia

Recent Posts

छः दिवसीय हजरत शेख हिसामुद्दीन का सालाना उर्स शुरू

देवरनिया । नगर पंचायत देवरनियाँ में छः दिवसीय हजरत शेख हिसामुददीन उर्स थाने वाले मियाँ की मजार पर प्रति वर्ष लगने वाला…

3 mins

बाहरवाली के चक्कर में पति ने पत्नी को पीटा , मामला पुलिस तक पहुंचा

बरेली :सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में एक शख्स शादी के एक साल…

6 mins

एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर टकराई , 4  घायल

बरेली :  रामपुर से बरेली  मरीज  लेकर आ रही तेज  रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर…

8 mins

रंजिशन यूकेलिप्टिस के पेड़ों में लगाई आग मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।दबंग ने रंजिशन ग्रामीण के खेत में खड़े यूकेलिप्टिस के पेडो में लगाई आग।शिकायत पर…

10 mins

गोकशी की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

शीशगढ़ ।ग्रामीणों  की सूचना के बाद गौरक्षक हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स  पर…

12 mins

बाइक स्वामी ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

शीशगढ़।ग्रामीण के घर के सामने खड़ी बाइक को 5 दिन पूर्व अज्ञात चोर चोरी कर…

14 mins