तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने युवक को दबोचा।तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया।पूछताछ पर युवक ने कजरौटा गांव का बताया।पुलिस युवक को थाने ले आई।युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

 

 

फतेहगंज पूर्वी गुरुवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान को लेकर कजरौटा गांव की ओर जा रही थी।पुलिस के अनुसार कजरौटा गांव की ओर पुलिस टीम को आता देखकर सरकारी स्कूल के पास गांव से आ रहा युवक हड़बड़ा कर वापस लौटने लगा।

 

 

 

पुलिस टीम को शक होने पर दौड़कर युवक को दबोच लिया।पुलिस पूछताछ में युवक ने थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव कजरौटा का चमन उम्र करीब 19 वर्ष बताई है।पुलिस टीम को युवक की तलाशी लेने पर एक नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।पुलिस टीम पकड़े हुए युवक को थाने ले आई।चमन के खिलाफ पुलिस ने 9/25 एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज