हरसहाय मल ज्वेलर्स ने भगवान श्रीराम के मुकुट को बनाया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। अयोध्या में भगवान राम के 500 वर्षो के बाद  विराजमान होते ही बरेली मंडल के नाम एक उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल  बदायूं -बरेली से ताल्लुक रखने वाला हरसहाय मल ज्वेलर्स के परिवार के नाम यह  उपलब्धि जुड़ी  है। इस बात का खुद खुलासा हरसहाय मल के डायरेक्टर अंकुर आनंद ने किया है। उन्होंने एक वीडियो वायरल करते हुए खुलासा किया है कि भगवान राम का मुकुट हरसहाय मल ज्वेलर्स द्वारा तैयार किया गया है।उन्हें ट्रस्ट ने बुलाया तब इस बात पर चर्चा हुई कि भगवान राम का मुकुट कैसा बनेगा।

 

 

इसके लिए काफी शोध किया गया। रामायण को देखा गया। इसके संबंध में ट्रस्ट द्वारा भी कई बातें कही गई। इस मुकुट में भगवान सूर्य को लगाया गया क्योंकि वह सूर्यवंशी थे साथ पन्ने को भी मुकुट पर जगह दी गई।इसमें पंखी के प्रयोग करने के साथ मछली को भी लगाया गया है।इसमें मयूर की इमेज को भी लगाया है। जो हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। बता दें कि  हरसहाय मल ज्वेलर्स का परिवार बदायूं के नवादा में रहता है । और उनका कारोबार यूपी के कई जिलों में होने की बात कही जाती है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज