फतेहगंज पश्चिमी में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, गो-रक्षा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी स्थित गंगा पैलेस में सोमवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उनके आगमन पर पूरे परिसर में धार्मिक जयघोष गूंज उठे और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

जगद्गुरु शंकराचार्य इन दिनों गो-रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली जा रही 81 दिवसीय ‘गावित–गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के तहत विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका फतेहगंज पश्चिमी आगमन हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ-संरक्षण और गो-सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से गो-रक्षा के प्रति जागरूक होने और इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गो-सेवा से जुड़े अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपीं। श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया और धर्म एवं संस्कृति से जुड़े उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर राम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, तेजपाल गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, गोपेश यादव, पवन यादव, अंकित वाल्मीकि, मोहित गंगवार, सुरेश चंद्र गंगवार, छत्रपाल गंगवार सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज