मीरगंज में युवती से दुष्कर्म ,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिससे बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उनकी मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में एक ही युवक की संलिप्तता की संभावना भी सामने आ रही है। पुलिस सभी तथ्यों की निष्पक्षता से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों को परखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम बीते दिन गांव पहुंची थी, जहां उसने मौके का निरीक्षण कर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

क्षेत्राधिकारी अंजना दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!