गाजियाबाद पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को किया गिरफ्तार , बदमाश पर दर्ज है कई मुकदमें 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गाजियाबाद :  साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।  बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की थी जिसके जवाब में  पुलिस में पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।  पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक थाना साहिबाबाद पुलिस  नागद्वार कट मोहन नगर पर  वाहन चेकिंग कर रही थी , इसी दौरान पुलिस ने

मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका  तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटर साइकिल को तेज गति से पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए राजीव कॉलोनी मोहन नगर की ओर भागने लगा जिस पर थाना साहिबाबाद पुलिस ने  बदमाश की घेराबन्दी शुरू की  । बदमाश ने पुलिस पर गोली  मारने की नीयत से फायर किया।   पुलिस ने अपनी  आत्मरक्षार्थ  की जवाबी कार्यवाही में बदमाश  पुलिस की गोली लगने से इंडस्ट्रीयल एरिया मोहन नगर नियर राजीव कॉलोनी पर घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम अश्वनी पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना टीलामोड गाजियाबाद बताया। जिसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल , एक तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा,01 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है ।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।  बदमाश के ऊपर दिल्ली ,नॉएडा , साहिबाबाद सहित एक दर्जन से अधिक लूट , चोरी के मुकदमे दर्ज है।  घटना में बदमाश के  गोली लगी है।  बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बदमाश का नाम अश्वनी पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना टीलामोड गाजियाबाद  है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज