रिमांड में टूटा गफ्फार खां, छिपाकर रखे हथियारों तक पहुंची पुलिस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज अली

बहेड़ी (बरेली)। बरेली में पिछले वर्ष हुए चर्चित बवाल की जांच में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। बवाल के दौरान हथियारों की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार गफ्फार खां से पूछताछ के बाद पुलिस ने विदेशी पिस्टल, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गफ्फार पुत्र बुलंद खां निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अदालत की अनुमति से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की गई।

 

रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को नारायण नगला रोड स्थित एक बंद पड़े ईंट-भट्टे के पास छिपाए गए हथियारों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां से एक विदेशी पिस्टल 7.65 बोर, सात जिंदा कारतूस, दो अवैध तमंचे 315 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद सभी हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली बवाल की विवेचना के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े कई तथ्य सामने आए थे।

 

इसी क्रम में गफ्फार खां की भूमिका भी प्रकाश में आई। सूत्रों के मुताबिक, मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ।पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि रिमांड पर ले गए गफ्फार खां की निशानदेही पर एक विदेशी पिस्टल सहित दो अवैध तमंचे एवं 12 कारतूस बरामद किए गए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज