नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर रिपोर्ट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह व उसकी पत्नी बीते 17 मई को मेहनत मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान रात्रि करीब बारह बजे सर्वेश पुत्र दयाल निवासी नरेंद्पर थाना नवाबगंज जिला बरेली उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उस समय घर में अकेली उसकी बीमार मां थी। थाने में दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को भगा कर ले जाने में राजेश व उसकी पत्नी लज्जावती तथा बबलू का पूरा सहयोग रहा है। क्योंकि सर्वेश इनके सांडू का लड़का है। जो उक्त लोगों के घर पर रहता था। उसने अपनी बेटी को सभी संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया पर कहीं कोई पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर उसने राजेश व उसकी पत्नी से अपनी बेटी के बारे में जानकारी की तो वह उसे भला बुरा कहने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।
उसने अपनी बेटी की बरामदगी के लिए थाने में तहरीर दी है। बहेड़ी पुलिस ने इस मामले में सर्वेश पुत्र दयाल, राजेश पुत्र किशन लाल, लज्जावती पत्नी राजेश व बबलू पुत्र किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज