कुत्तों के हमले से  घायल हिरन को वन विभाग  के कर्मचारियों ने इलाज के बाद छोड़ा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। क्षेत्र के गांव जाम में सोमवार सुबह जंगली कुत्तों ने हिरन को दौडाकर घायल कर दिया ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से लाठी डंडे फटकार कर कुत्तों के चुंगल से हिरन को छुड़ाया , नही तो उसकी जान ले लेते। सूचना पर बन दरोगा अमित कुमार शर्मा मौक़े पर पहुंचें तथा हिरन को वाहन में लादकर पशु चिकित्सालय में इलाज के बाद उसे फतेहगंज पश्चिमी के वन बिभाग के आफिस में ले जाकर छोड़ दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आवारा  कुत्तों ने एक हिरन को दौड़ा लिया तथा उस पर हमला कर घायल कर दिया जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। सूचना पर वन विभाग  के दरोगा मौके पर पहुंचे उसका उपचार कराकर वन विभाग  के आफिस में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया दो तीन दिन तक उसका इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ा जायेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज