लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण का प्रचार हुआ बन्द 19 अप्रैल को होगा मतदान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण का प्रचार बुधवार की शाम बंद हो गया। पीलीभीत सहित उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा जिसमे कैराना और रामपुर की सीट भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के की पीलीभीत, कैराना मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद और नगीना में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बुधवार की शम को इन सीटों के लिये हो रहा प्रचार बंद हो गया।

 

 

 

 

यहाँ पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा से जितिन प्रसाद और इंडिया इंडिया गठबंधन से सपा के भगवत सरन गंगवार मैदान में है जबकि बसपा ने अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को मैदान में उतारा है। पीलीभीत लोकसभा सीट पर पिछले काफ़ी समय से भाजपा कब्ज़ा जमाये हुए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज