निर्माणाधीन बस स्टैंड परिसर के अंदर महिला की हत्या !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : इज्जतनगर के निर्माणधीन बस स्टैंड परिसर में  गुरूवार सुबह महिला का शव  मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।हालांकि पुलिस घटना के खुलासे के करीब ही है क्यूंकि पुलिस को महिला की हत्या के कारण के पास पहुंच चुकी है , ऐसे में जल्द महिला की हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने  बताया कि थाना इज्जत नगर के निर्माणधीन बस स्टैंड परिसर में एक महिला का शव बरामद हुआ।

 

 

 

प्रथम दृष्टया में महिला की गला घोंटकर हत्या  की बात प्रकाश में आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पीलीभीत निवासी अशोक सें काफी  लंबे समय से संबंध थे।  अशोक महिला के घर आता -जाता था। बीती रात अशोक द्वारा महिला की गला घोंटकर हत्या की गई ।वही घटना के समय महिला की बेटी भी मौजूद थी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment