मनकरी गांव में बंदरों के डर से बच्चा छत से कुदकर हुआ घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। क्षेत्र के गांव मनकरी गांव में बंदरों का आतंक से एक बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल। जानकारी के अनुसार मनकरी गांव निवासी सुधीर बालियान ने बताया कि हमारे मनकरी गांव में बंदरों का आतंक हैं। बंदरों के आतंक से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने बताया रविवार को गांव में एक बच्चा सौरभ पुत्र कपिल सिंह अपनी छत पर खेल रहा था तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया बंदरों को देख वह डर कर छत से कूद गया। जिससे उस बच्चे के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। और उसके माथे और नाक पर चोटें भी आई हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर छुट्टा जानवरों और बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज