फतेहगंज के पशुपालक तीर्थराम सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ी

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में जिले के पशुपालकों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करनें वाले गांव रहपुरा जागीर के पशुपालक तीर्थराम सिंह को लखनऊ में पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने 51 हजार का गोकुल पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

 

इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी की लहर है।
दुग्ध उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 107 पशुपालकों को हर वर्ष तरह लखनऊ के गोमती नगर स्तिथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर गोकुल और नंदवाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इनमे से एक स्थानीय जिले के गांव रहपुरा जागीर निवासी पशुपालक तीरथराम सिंह जिले में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करनें को लेकर गोकुल पुरस्कार के रूप में पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने 51 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।

 

 

सम्मान से गदगद तीरथराम सिंह ने बताया 2017 में उन्होंने दो लाख रुपए का डेयरी लोन लेकर दुग्ध उत्पादन शुरू किया था।इस समय उनके पास 20 साहिवाल गाय,दो भैंस है।वह रोज करीब डेढ़ कुंटल दुग्ध का उत्पादन करके 100 किलो पराग,15 किलो नवोदय बाकी गांव में बिकता है।सम्मान से उनके घर में खुशी की लहर है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!