फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा में  ईको कार खाई में पलटी , बचा बड़ा हादसा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

धनेटा के पास सड़क से खाई में पलटी इको कार


कार में दो बच्चों सहित सात लोग थे सवार
पुलिस ने सभी को सकुशल बाहर निकलवाकर घर  भेजा।  

 

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी के गांव धनेटा में नेशनल हाइवे पर चल रही ईको कार बुधवार रात को  अचानक सड़क किनारे पलट कर खाई में  जा गिरी ।घटना के वक्त कार में दो बच्चों सहित 7 लोग सवार थे।इको कार पलटने के बाद उसमे बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई।आसपास के लोग आ गए।उन्होंने पुलिस को फोन किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने इको कार को खाई से निकलवाया।एक ही परिवार के लोग अपने घर बरेली जा रहे थे।रास्ते में उनकी ईको कार पलट गई।

 

हालांकि घटना की किस वजह से हुई स्प्ष्ठ नहीं हो सका।  पहले भी फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में कई बड़े हादसे हो चुके है।  गनीमत रही है कि इस  घटना में कार सवारों को मामूली खरोंचे ही आई थी। प्रभारी  निरीक्षक थाना फतेहगंज पश्चिमी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि इको कार को सकुशल बाहर निकालने के बाद सभी लोग अपने गंतव्य स्थान को  रवाना हो गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment