Exclusive :कई घर में आये राम तो कई घरों में आई सीता …….

SHARE:


महिला जिला अस्पताल में 5 फीमेल , 3 मेल ने  बच्चों ने लिया जन्म 

Advertisement


 

बरेली :  सोमवार को पूरे देश अयोध्या में हुई राम प्रतिष्ठा की चलते अपने ही रंग में था तो वही कई परिवार इस बात के इंतजार में थे उनके घर  इस शुभ मौके पर राम आएंगे या फिर सीता। हालांकि बरेली के महिला जिला अस्पताल में जो तस्वीर आई बेहद सुखद आई यहां जो बच्चे पैदा हुए वह सभी स्वस्थ थे जिनमें 5 फीमेल और 3 मेल बच्चे  थे।  वही परिवार के लोग अपने करीबियों को इस अंदाज में फोन पर खबर देते हुए दिखाई दिए चाची राम जी आये है तो कुछ लोग यह कहते हुए नजर आये चाचा जी राम जी के पीछे सीता जी आ गई है। किला थाना क्षेत्र के गढ़ी मौहल्ले के रहने वाले संजय कश्यप ने बताया कि आज उनके यहां जिला अस्पताल में बेटी का जन्म हुआ है।  वह बेहद खुश है क्यूंकि आज का दिन बेहद खास है।

 

 

 

आज का दिन उनके जीवन में हमेशा खास रहेगा। वही जसौली की रहने वाले अरविंद गुप्ता ने बताया कि उनके घर बेटी का आगमन हुआ है।  वह बेहद खुश है क्योंकि पहले से ही  उनके घर बेटा था आज बेटी भी सीता के रूप में आ गई। इसी तरह ठिरिया निजावत की रहने अनीशा के घर बेटे का जन्म हुआ वह भी आज के दिन बेटे को पाकर बेहद खुश दिखाई दी।

 

 

बरेली के महिला अस्पताल के सीएमएस त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि आज उनके अस्पताल में 3 मेल , 5 फीमेल का जन्म हुआ है।  सभी स्वस्थ है।  सभी को बेहतर इलाज अस्पताल में दिया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!