बरेली। कांग्रेस निकाय चुनाव में इस बार पूरे दमखम से लड़ने का मन बना चुकी है। कांग्रेस ने मेयर पद पर अपने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गुरु जी के नाम से शहर में प्रसिद्ध सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले डॉक्टर कुलभूषण तिवारी को उतारा है। डॉक्टर कुलभूषण कांग्रेस के प्रवक्ता भी है। वह काफी दिनों से मेयर पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने पांच जिलों के मेयर पद के लिए अपनी लिस्ट जारी कर दी। जिसमें बरेली से डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।
कांग्रेस की राह नहीं है आसान
गुरु जी केबी त्रिपाठी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि कांग्रेस के जनाधार जीवित करने की है। यहां कांग्रेस का संगठन ऐरन दंपति को छोड़ने के बाद से कमजोर हुआ है , ऐसे में गुरु जी को यहां बड़ी परीक्षा के बीच गुजरना होगा।भाजपा बरेली में पहले से मजबूत है। माना यह भी जा रहा है कि संभवता भाजपा बरेली में अपने पुराने प्रत्याशी को रिपीट करेगी। सपा ने भी अपने समीकरणों को साधते हुए कायस्थ उम्मीदवार संजीव सक्सेना को उतारा है।
