रोज‌ लगता है रिछा रेलवे फाटक पर जाम, कोई नहीं दे रहा ध्यान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियां । बरेली-नैनीताल हाईवे से सटी रिछा रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम विकराल रुप‌ लेता जा रहा है।‌ जाम से राहगीरों को जूझना पडता है। मगर जनता की नुमाइंदगी करने वाले इसका हल निकलवाने के वजाए बेखबर बने हुए हैं।

 

 

रिछा रेलवे फि से ही रिछा-जहानाबाद पीलीभीत को जाता है । जोकि‌ सीधा आसाम को‌ जाता है । इसलिए इस रोड पर ट्रैफिक ज्यादा रहता है। बरेली-लालाकुआं रेलवे ट्रैक पर गुजनरे वाली ट्रेनों के लिए फाटक को‌ बंद करना पडता है । इस दौरान वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलने पर बेतरकीब वाहनों से जाम लग जाता है ।

 

जिसे खुलबाने के लिए कडी मशक्कत करनी पडती है। कभी-कभी तो दूसरी ट्रेन आने का समय हो जाता है । मगर जाम नही खुलपाता है। जाम से मरीजों और बच्चों व महिलाओं का बुरा हाल हो जाता है।
यहां तक कि जाम के कारण बरेली-नैनीताल हाईवे की एक साइड पर भी वाहनों की कतारें लग जाती है। हालांकि बढती समस्या को देखते हुए सीओ बहेडी के निर्देश पर होमगार्ड की ड्यूटी लगती है । मगर यह नकाफी है।

 

 

यहां बढती जाम की समस्या को लेकर क्षेत्र वासी ओवरब्रिज या अन्डरपास बनाने की मांग कर चुके हैं। मगर न ही जनता के नुमाइंदो का ध्यान है,और न ही रेलवे अफसरों का ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज