मनोरंजन

होली स्पेशल : बरेली की होली है वर्षो से खास ,  यूनेस्को ने  बरेली की रामलीला को वर्ल्ड हेरिटेज में दी है जगह , जानिए यह खबर

Advertisement

 

यूपी का बरेली जिला उन शहरों में शुमार रखता है जहां की होली विरासत के रूप में पहचान रखती है |  यही वजह है कि  होली के मौके पर कई विदेशी भी होली को देखने के लिए हर वर्ष अपने करीबियों के साथ बरेली पहुंचते है | बरेली में होली के मौके पर दुनिया की ऐतिहासिक और इकलौती रामलीला होती है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश काल मे 1861 में शुरू हुई थी  तबसे यहां लगातार  रामलीला हो रही है और फागुन की पूर्णिमा यानी छोटी होली  वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर निकलती है |  इस दौरान पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर हो जाता है | इस दौरान  हुरयारे अपने मस्त अंदाज में दिखाई देते है |

 

 

 

बरेली की रामलीला होली वाली रामलीला के रूप में विश्व विख्यात है इसीलिए इसे वर्ल्ड हेरिटेज के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में यूनेस्को ने इस रामलीला को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल किया था। 2015 में बरेली की होली वाली रामलीला  को विश्व धरोहर घोषित  किया गया। यूपी सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से हर वर्ष होली वाली रामलीला के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। बताया यह भी जाता है कि जब अंग्रेजो से जब बगावत चल रही थी तब उनसे मोर्चा लेने के लिए अंग्रेजो को मुंहतोड़ जबाब देने के लिए प्रभु श्रीराम की सेना बनाई गई। इसके  बाद से बड़ी बमनपुरी में रामलीला का मंच शुरू हुआ। अंग्रेजो ने रामलीला को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो सके और 1861 में शुरू हुई ये रामलीला तब से निरंतर चली आ रही है। रामलीला का खास आयोजन राम बारात होती है। राम बारात फागुन की पूर्णिमा (छोटी होली) वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। राम बारात में प्रभु श्री राम की झांकी, भगवान नरसिंह की झांकी के अलावा सैकड़ो खुले ट्रालो में बड़े बड़े ड्रमों में रंग भरकर रखा जाता है। सभी ट्रालो पर सैकड़ो हुरियारे होते है जो बड़े बड़े पम्पो से एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते है।

 

 

शहर के मुख्य चौराहों पर रामबारात का होता है जोरदार स्वागत

शहर के मुख्य चौराहों पर हुरियारों के ऊपर लोग रंगों की बरसात करते है तो मुस्लिम समुदाय के लोग फूलों से राम बारात का स्वागत करते है। बड़ी बमनपुरी से शुरू हुई राम बारात बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घन्टाघर, नावेल्टी चौराहा, रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिकलापुर, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला, सिटी स्टेशन से डलाव वाली मठिया होती हुई बमनपुरी के नरसिंह मंदिर पर समाप्त होती है। राम बारात का दूसरा मोर्चा चाहबाई से निकलता है और वो कुतुबखाना से मुख्य बारात में शामिल होता है।

 

 

रामबारात में रहते है   सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

राम बारात में रंग और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की होती है। इसके लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां और नगर निगम के टैंक होरियारों के साथ साथ चलते है ताकि होरियारों को पानी की कोई कमी न रहे। इसके साथ ही डीएम और एसएसपी राम बारात के साथ साथ चलते है। राम बारात की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स साथ चलती है।  सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे भी राम बारात की सुरक्षा के लिए लगाये जाते है ताकि कोई उपद्रवी रंग में भंग न कर दे।बरेली की होली को देखकर यहां आने वाले लोग कहते है कि यहां की होली मथुरा की होली की तरह भव्य होती है |

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

गप्पू और पप्पू की जोड़ी हो चुकी है फेल : केशव प्रसाद मौर्य

बरेली। लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को लेकर जनता को साधने पहुंचे डिप्टी सीएम…

12 hours

रिछा के पूर्व पंचायत सभासद की पुत्र वधू की  हादसे में मौत

शादी के चंद दिनों बाद हुआ हादसा घटना में महिला सहित चार लोगों की मौत…

12 hours

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के  संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई एवं प्रकाश आदि व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश बरेली। जिलाधिकारी…

12 hours

ऑल इंडिया जमात ने बसपा प्रत्याशियों को दिया अपना समर्थन

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अन्य…

12 hours

शीशगढ़ में बालाजी महाराज का छप्पन भोग एवं भव्य दरबार आयोजित

शीशगढ़। कस्बे के श्रीराम लीला मैदान में बाला जी मंडल शीशगढ़ की तरफ से आज…

12 hours

जंगली सूअर के हमले से चार घायल, दो की हालत नाजुक

फतेहगंज पूर्वी।पूर्वी मेन चौराहा के पास गिहार बस्ती के निकट खेतों में जंगली सूअर अचानक…

13 hours