मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है। नीतू और फराह को एक संदेश मिला था, जिसे उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। संदेश में लिखा कि 20.08.2022 को, हमारे यहां बेटा हुआ है। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद। नीतू कपूर और फराह ने सोनम व उनके पति आनंद आहूजा के साथ-साथ सोनम के माता-पिता अनिल कपूर व सुनीता कपूर को भी बधाई दी। नीरजा, रांझणा और ‘दिल्ली 6’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में बताया था कि वह गर्भवती हैं। 37 वर्षीय सोनम ने 2018 में आनंद (39) से शादी की थी।
बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 6:00 बजे बरेली के कुर्मांचल नगर में…
राजकुमार , बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह को ट्रेक्टर का एक्सल टूटने से…
भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों…
शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर…
आंवला। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…
बरेली। भाजपा ने रविवार को एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…