दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 आंवला।थाना क्षेत्र में एक परिवार बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर चुका था शुक्रवार शाम को बारात आनी थी घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। परिवार के लोग बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। परंतु बारात आने से पहले ही दुल्हन गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने बेटी की शादी तय की थी। दो दिन पहले 10 मई को बारात आनी थी। वह परिवार के साथ बारात के स्वागत की तैयारी में जुटा था।
बारात आने वाले दिन सुबह 5:00 उसकी बेटी को गांव का ही संजय बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। वह संजय के घर गया और उसके पिता से बेटी वापस करने को कहा परंतु उसने बेटी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज