डीआरएम रेखा यादव ने बाइक रैली में भागीदारी , बरेली से काठगोदाम तक चलाई बुलेट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ताहिर अली
बरेली । बरेली में एनईआर इज्जतनगर मंडल में आज स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बाइक रैली  का आयोजन का आयोजन किया । इस मौके बरेली के इज्जतनगर स्थित रेलवे के ग्राउंड से स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बरेली से लेकर काठगोदाम तक अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जिसमें डीआरएम रेखा यादव ने खुद बुलेट  लेकर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ उत्तराखंड के काठगोदाम के लिए निकली , इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे । हालांकि कर्मचारी ने अपने डीआरएम को पहली बार ही बुलेट पर सवार होते हुए देखा है। लेकिन डीआरएम रेखा यादव एक सधे हुए राइडर की दिखाई दी , उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट को भी लगाया था।
देखें यह वीडियो
कर्मचारी के चहेरे पर  अपने अधिकारी के साथ पाने की अलग से खुशी दिखाई दे रही है। इस मौके पर सभी लोगों को अपने घर दफ्तर या अन्य सार्वजिनक जगहों पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई  गई।  डीआरएम रेखा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनईआर इज्जतनगर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज बरेली से काठगोदाम  तक रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई इस रैली का उद्देश्य जन जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है ।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज