बरेली शहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवार डॉ अमित सक्सेना ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की है। डॉ अमित सक्सेना पिछले 23 वर्षों से समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं और शहर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक हैं।
डॉ अमित सक्सेना अपने दादा डॉक्टर बी के सक्सेना की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शहर की राजनीति में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और अच्छे व्यवहार ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है।
डॉ अमित सक्सेना ने शहर के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने BDA बोर्ड के सदस्य के रूप में शहर की मुख्य 17 रोड के निर्माण में भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने कई पार्क, सीवर लाइन और मोहल्लों में एलईडी लाइट्स लगवाने जैसे कार्य किए हैं।
डॉ अमित सक्सेना ने चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बरेली विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया है।डॉ अमित सक्सेना इस बार अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करने के इरादे में हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और विकास कार्यों में योगदान ने उन्हें शहर की राजनीति में एक मजबूत दावेदार बना दिया है।




