उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने क्षय रोगियों को बांटी आहार किट,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक दिवसीय सरकारी दौरे पर बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 300 बेड कोविड हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में गोद लिए 50 टीवी रोगियों को आहार किट वितरित की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सरकार प्रदेश से और देश से टीवी मुक्त करने में प्रयास में लगी है। डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील कि सभी अपने पास के क्षय रोगों से पीड़ित लोगों को चिन्हित करके अस्पताल तक पहुंचवाये ताकि उनका समय से इलाज हो सके। बता दे कि कार्यक्रम में वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सीएमओ बलवीर सिंह सहित जिले के कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज