निकाय चुनाव के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आज   निकाय चुनाव के मद्देनजर  मतदान केंद्र  के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो बूथ मानक के अनुसार न हो उन्हें शीघ्र बदला जाये। उन्होंने अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्त आर0ओ0, ए0आर0ओ0 की सूची बनाकर समस्त उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाये।

 

 

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क तथा सैनिटाइजर की उचित व्यवस्था रखी जाये। जिलाधिकारी के समक्ष मतदान केन्द्र बदलने हेतु जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनका सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नहने राम, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज