वक्फ संसोधन बिल से आम मुसलमान को नहीं होगा नुकसान : मौलाना शाहबुद्दीन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी वक्फ संसोधन के बिल में सरकार के समर्थन में उतर आये है। मौलाना अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वक्फ संसोधन के समर्थन में अपना बयान दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वक्फ संसोधन बिल को पेश किया गया है जिसका बहुत सारे लोग , राजनैतिक दल के लोग विरोध कर रहे है। और वह चाहते है कि यह लागू नहीं होए ।
इस संबंध में उनका कहना है कि अगर वक्फ संसोधन बिल लागू होता है तो आम मुसलमानों को नुकसान नहीं होगा , और ना ही मस्जिद , ना मदरसा, ना मजार ना दरगाहों , ना कब्रिस्तान को नुकसान होगा । इस बिल का वहीं लोग विरोध कर रहे है  जिन्होंने वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करके ,शॉपिंग  मॉल , निजी बिल्डिंग , बारात घर बना रखे है जबकि यह संपत्ति इसलिए वक्फ की गई थी ताकि गरीब मुसलमानों को इसका फायदा मिल सके
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment