तेंदुआ की ट्रक की चपेट में आने से मौत , शव आईवीआरआई भेजा गया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा ,
शाहजहांपुर :  तिलहर थाना क्षेत्र में  तेंदुआ  की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगरिया मोड़ के पास अचानक  हाइवे को पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया , जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।  सूचना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ  के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव को बरेली के आईवीआरआई के लिए पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

घटना  थाना तिलहर क्षेत्र के हाजी नगला गांव 24 हाईवे  की है , जहां खेत में छुपा तेंदुआ निकल कर अचानक सड़क पार करने लगा इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया जिससे तेंदुआ की मौके पर मौत हो गई।  ग्रामीणों ने पुलिस और विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने बताया तेंदुए   का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  अभी यह जानकारी नहीं हो पाई है तेंदुआ कहां से शाहजहांपुर जिले की सीमा में पहुंचा था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज