एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। पक्का कटरा बाजार मस्जिद के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को मृत अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कल्लू 50 वर्ष निवासी किटौना के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला लाई और परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान किटौना नंदकिशोर आदि ने बताया मृतक कल्लू अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था। काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। तभी पुलिस ने सुपुर्दगी नामा लिखवा कर शव उनके हवाले कर दिया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज