दबंगो ने घर मे घुसकर की मारपीट,पुलिस से मामले की शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। मामूली बात को लेकर दबंगो ने पहले घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल को भेजा है। जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव की महिला का बेटा दुकान से पतंग लेकर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही युवक ने उससे पतंग छीन ली।उसके रोने पर कुछ देर बाद वापस भीं कर दी।उसने घर जाकर शिकायत की।

 

 

जिस पर महिला ने जाकर युवक से पतंग छीनने का कारण पूछकर युवक को खूब खरी खोटी सुनाई। जो उसे इतना नागवार लगा।आरोप है युवक प्रदुम ने अपने परिवार के ही अमन और राजपाल को लेकर महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करनें पर तीनों ने डंडों और लात घूंसो से महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके महिला को मेडिकल को भेजा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज