दबंगो ने घर में घुसकर मारपीट की,तीन घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। होली पर रंग खेलते समय रिस्तेदार से पडोसी की कहासुनी होने की रंजिश में दबंगो ने घर में घुसकर मारपीट की।मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायल ग्रामीण की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्राम न्यामतपुर निवासी रामपाल पुत्र रामप्रसाद ने वताया कि 25 मार्च को होली के दिन रंग खेलते समय पड़ोसी सुखवीर के रिस्तेदार अरविन्द निवासी बूँची की गोंटिया से कहासुनी हो गईं थी।
ग्राम प्रधान ने मामले को शांत करा दिया था।आरोप है कि उसे रंजिश में  सुखबीर,महेश पाल,बृजेश निवासी न्यामतपुर अरविन्द निवासी बूँची की गोंटिया ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में कोई धारदार चीज लगने से वादी रामपाल,पत्नी तारावती व बेटा अभय घायल हो गए।पुलिस ने घायल रामपाल की तहरीर पर उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल को भेज दिया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज