हाईवे किनारे खनन कर रही जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस किया सीज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी। हाईवे किनारे सिमरा गांव के पास ईरा कम्पनी के बन्द पड़े प्लांट में लंबे समय से जेसीबी मशीन द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों से लगातार खनन किया जा रहा थ। बीती रात हाईवे किनारे खनन कर रही जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को अगस्त कर रही पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।कई ट्रैक्टर ट्राली पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।पुलिस को देखकर खनन माफिया में खलबली मच गई।इंस्पेक्टर द्वारा कागजात मंगनी पर चालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाए।जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर व मिट्टी से लदी ट्राली को पुलिस थाने ले आई।

 

 

 

 

कागजात न दिखाने पर पुलिस ने एक जेसीबी मशीन समेत एक ट्रैक्टर व मिट्टी से लदी ट्राली लो सीज कर दिया है। फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया जेसीबी मशीन चालक संदीप कुमार निवासी मऊ शेहरामऊ जिला शाहजहांपुर व ट्रैक्टर ट्राली चालक शिवम निवासी गांव गोपालपुर नगरिया थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली से कागजात मांगे पर कोई कागजात न दिखाने पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर आप मिट्टी से लदी ट्राली को सीज कर दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment