सुभाषनगर रेलवे पुलिया से भारी वाहनों का गुजरना बंद, आज से निर्माण शुरू,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली – सुभाषनगर रेलवे पुलिया से आज से भारी वाहनों का गुजरना बंद हो गया है। बीते दिन अधिकारियों के निर्देशानुसार शाम चार बजे ही बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।  15 दिनों तक यातायात बाधित रहेगा। शहर के किसी हिस्से से आपको सुभाषनगर जाना है तो चौपुला पुल से बदायूं रोड होते हुए पहुंच सकते हैं।

 

पार्षद शालिनी वर्मा ने ठेकेदार राजीव अग्रवाल से बातचीत का हवाला देकर बताया कि निर्माण सामग्री आ गई है। भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। सुभाषनगर पुलिया से बदायूं रोड के शांति विहार, नेकपुर, सिठौरा, मढ़ीनाथ, रामगंगा, सुभाषनगर समेत अन्य वार्ड कॉलोनी के 80 हजार से अधिक आबादी का हर दिन आवागमन होता है। पुलिया के बंद होने के चलते स्थानीयों  का  चौपुला पुल से आवागमन रहेगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज