छात्र छात्राओं को पीओजेके के संबंध में किया गया जागरूक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। सेंटर फॉर लद्दाख एंड जम्मू कश्मीर स्टडीज के तत्वाधान में गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को पीओजेके के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान संकल्प प्रस्ताव का वितरण कर इसके संबंध में भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नगर के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संसद में सर्वसम्मति से पाक अधिकृत जम्मू और कश्मीर को पुनः भारत में सम्मिलित करने का संकल्प प्रस्ताव पारित हुआ था। इस विषय पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० विजय शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० भावेश मिश्र ने जेओपीके के महत्व और वास्तविक स्थिति के बारे में विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० हरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ० संदीप, डॉ० संजीव कुमार पांडेय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज