शाही में खाली पड़े प्लाट से कंकाल बरामद , पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : शाही थाना क्षेत्र के मोती नगर के खाली पड़े एक प्लाट में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।  कंकाल देखते ही मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजने के साथ मामले के खुलासे में जुट गई। पुलिस के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोती नगर से कंकाल होने की सूचना मिली थी। कंकाल को देखकर ऐसा लग रहा है कि कंकाल 20 से 25 दिन पुराना होता ।
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज मामलों के आधार पर अपने जांच का दायरा बढ़ाएगी। फिलहाल यह मामला अज्ञात से जुड़ा हुआ है। जैसे ही इस मामले में कुछ ज्यादा जानकारी होगी उसके हिसाब से पुलिस जांच और अपनी कार्रवाई का दौर बढ़ाएगी। शाही थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोती नगर में एक खाली प्लाट से एक अज्ञात का कंकाल मिला है। कंकाल को देखकर इस बात की आशंका है कि कंकाल 20 से 25 दिनों से पुराना रहा होगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज