बाबा साहब के सम्मान में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : भाजपा द्वारा संविधान और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर कांग्रेसी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कांग्रेसियों ने बाबा साहब के पोस्टरों को हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे और बाबासाहब आंबेडकर के सम्मान में मार्च निकाला।कांग्रेस के शहर और जिलें के नेतृत्व में सड़को पर उतरें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहब आंबेडकर के सम्मान में मार्च निकाला।

 

 

कोतवाली से चौकी चौराहा तक निकले सम्मान मार्च में कांग्रेसियों ने ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सक्लैनी नें कहा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी उनकी सोच को दर्शाती है। संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा के दौरान जिस तरह गृहमंत्री अमित शाह ने उत्साह में विपक्ष पर अपने तीखे प्रहार कर बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 

 

भाजपा की इस टिप्पणी से बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंचाई गई है। बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा गृहमंत्री के द्वारा बाबा साहब का अपमान किया गया।लेकिन कांग्रेस संविधान और बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

 

भाजपा प्रमुख मुद्दे को महत्वहीन बनाने में जुटी है। अभी तक गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान को लेकर माफी भी नहीं मांगी। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर का कद और भारत के नागरिकों के प्रति उनका सम्मान यह स्पष्ट करता है कि गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों की भाषाओं को ठेस पहुंचाई हैं। भाजपा असल मुद्दे को हटाकर हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही है। लेकिन अब जनता जागरुक हो गई है और असल मुद्दों के लिए जनता उनको वोट करने को तैयार हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पंडित राज शर्मा, उपाध्यक्ष जुनैद हसन, कमरुद्दीन सैफी, प्रोफेसर अलाउद्दीन, डॉक्टर सरवत हुसैन, हाशमी,इब्राहिम अल्वी, सरफराज बेग,सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, राजन उपाध्याय,कुंदन लाल,मिश्रीलाल हर्षित दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment