कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष , खड़गे बने कांग्रेस के बिग बॉस ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

दिल्ली : देश की सबसे  राजनीतिक पुरानी पार्टी  को आज नया अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर को हराकर यह पद जीता है।  वह 24 वर्ष वाद गैर गाँधी परिवार का अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन अर्जुन खड़गे को गांधी परिवार का नजदीकी माना जाता है।  सम्भावना पहले से ही जताई जा रही थी कि कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ही होंगे।  अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले है जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले है। 416 वोट अमान्य भी रहे है। मल्लिकार्जुन कांग्रेस के लिए लम्बे समय से राजनीति करते है।  वह पिछले 50 सालों से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे है।  खड़गे ने अपने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। वह केंद्रसरकार में  दो बार मंत्री भी रह चुके है। वह लोकसभा और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। खड़गे की जीत से ज्यादा तर कोंग्रेसी खुश है।  कोंग्रेसियों का मानना है कि हम सब  को मिलकर कांग्रेस को उसका पुराने गौरव वापस दिलाने का काम करना है।
राजनीतिक पंडित मानते है कि खड़गे का राजनीति का अपना अनुभव है।  केंद्र में  भाजपा सरकार है।  मोदी की जादू जनता के सिर चिढ़कर बोल रहा है।  ऐसे में खड़गे से कांग्रेस के लिए चमत्कार की उम्मीद करना ठीक नहीं है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज