फतेहगंज पूर्वी में ब्रह्मदेव स्थान पर रामायण पाठ का आयोजन, कल भंडारा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास प्राचीन ब्रह्मदेव देवस्थान पर सोमवार को रामायण का पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया।दिनभर नगर व देहात क्षेत्र से दर्जनों गांव से आए रामायण पाठ पढ़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।मंगलवार को रामायण पाठ के विश्राम के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

 

 

शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजक राजीव गुप्ता ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर एक दिन पूर्व से रामायण पाठ का प्रारंभ कर हनुमान जन्मोत्सव पर रामायण अखंड पाठ का विश्राम किया जाता है।प्रसाद वितरण के बाद भंडारे के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से आने की अपील की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज