डीजे की दुकान में मारपीट और तोड़फोड़, घटना की  पुलिस से शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे संचालक के भाई से कुछ युवकों का विवाद हो गया। समझौता होने के बाद आरोपियों ने अगले दिन दुकान में घुसकर डीजे संचालक के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी और गल्ले से रुपए निकालने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।आंवला के मोहल्ला बेहटा जुनू निवासी उपेंद्र मौर्य ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के सभी उसकी डीजे और बीज भंडार की दुकान है। वह बुधवार रात मोहल्ले में सुनील मौर्य के परिवार की शादी में डीजे बजा रहे थे तभी मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उनके भाई दिलीप के साथ मारपीट की।

 

 

 

 

अगले दिन वह दुकान पर बैठे थे तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दुकान का सामान और फर्नीचर तोड़ दिया। दुकानदार ने आरोपियों पर गल्ले के 22 हजार रुपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उपेंद्र मौर्य का मेडिकल कराया और मामले की जांच में जुटी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज