13 अक्टूबर को बरेली में सीएम योगी का संभावित दौरा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बरेली दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना के मद्देनजर अधिकारी आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंथन कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में बरेली समेत चार जिलों के करीब चार हजार चौकीदारों को सम्मानित किया जा सकता है।

 

बरेली मंडल के चार जिलों के चौकीदारों का सम्मान

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के लगभग चार हजार चौकीदारों को सम्मानित करने की योजना है। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री के जनसभा को संबोधित करने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में सभा होने की चर्चाएं भी हैं। हालांकि, इस राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

आयोजन स्थल के लिए तीन विकल्पों पर विचार

प्रशासन बरेली क्लब, पुलिस लाइन और बरेली कॉलेज मैदान को संभावित आयोजन स्थल के रूप में देख रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के तरीके और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर स्थल तय किए जाने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मान समारोह के बाद सर्किट हाउस में स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात और फिर जनसभा का आयोजन हो सकता है।

अभी आधिकारिक पत्र का इंतजार

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल संभावित दौरे को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। अब प्रशासन को मुख्यमंत्री के अंतिम कार्यक्रम का इंतजार है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment