सीएम ने पीएम के कार्यक्रम के देखते हुए परखी व्यवस्थाएं , 16 नवम्बर को होगा भव्य कार्यक्रम

SHARE:

सुल्तानपुर |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर  सुल्तानपुर पहुंचे | सीएम ने यहां पहुंचने पर एक्सप्रेस अरवल किरी करवत पहुंचे। जहां सीएम ने  पी एम मोदी के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के जयसिंहपुर के  अरवल किरी करवत में 16 नवंबर को पीएम  मोदी पूर्वांचल  एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे  साथ ही  पी एम मोदी एक जनसभा को भी सम्बोधित करेगे  |

इसी क्रम में  शुक्रवार को   सीएम  योगी  पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा सहित अन्य व्यस्थाओ को जांचने   अरवल किरी करवत पहुंचे , जहाँ उन्होंने  कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया |  इस मौके पर  सीएम योगी  आदित्य नाथ ने बताया  कि, वन वे एक्सप्रेस  अगले माह बनकर तैयार हो जायेगा , गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है, बलिया एक्सप्रेस वे पर हमारी कार्यवाही चल रही है |  16 नवम्बर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम एक भव्य कार्यक्रम होगा , किसी भी प्रकार की इमरजेंसी लैंडिंग के लिये इस एक्सप्रेस वे पर सुविधा दी जाएगी | सीएम ने पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!