सीएम धामी बरेली में आज भरेंगे हुंकार , भाजपाई जुटे रैली की तैयारी में

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  6:00 बजे बरेली के कुर्मांचल नगर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। इस संबंध में लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा और विधानसभा संयोजक अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, नन्हेंलाल गंगवार और मीडिया प्रभारी रामकृष्ण शुक्ला ने कुर्मांचल नगर के अल्मा मातेर स्कूल में होने वाले जनसभा स्थल का जायजा लिया।

 

 

सभी नेताओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभा की तैयारी की समीक्षा की। भाजपा के लोकसभा चुनाव संयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया की पुष्कर सिंह धामी बरेली की चुनावी सभा में पर्वतीय समाज को भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज