वकील के फीस मांगने पर क्लाइंट बिफरा, दांतो से चबा डाले उंगली, पुलिस ने जांच की शुरू,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : बरेली के कचहरी परिसर में बीते शनिवार को अचानक इस खबर से हड़कंप मच गया कि एक क्लाइंट ने किसी बात पर नाराज होकर दांतो से वकील साहब की उंगली काट ली।बताया यह जाता है कि वकील ने अपने मुवक्किल से फीस मांगी थी जिससे गुस्साए क्लाइंट ने वकील की दांतो से उंगली काटकर अलग कर थी। आसपास खड़े लोगों ने वकील को क्लाइंट से छुड़ाया। इसके बाद वकील को ज़िला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। वकील ने इस संबंध में थाना कोतवाली में शिकायती पत्र भी दिया है।

 

कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

किला के आनंद बिहार निवासी मोहम्मद दारा पुत्र मोहम्मद शब्बीर अधिवक्ता हैं उनका आरोप हैं कि वह शनिवार कचहरी में अपने चेबर में बैठकर थाना मीरगंज निवासी मुलजिम शाहिद व साबिर का केस देख रहे थे। जिसकी पैरवी मुलजिम के पिता गुलाम हुसैन कर रहे है । केस को लेकर मुलजिम के पिता गुलाम हुसैन चैंबर में घुस आए और आते ही मोहम्मद दारा से अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद मोहम्मद दारा ने विरोध किया तो वह  मारपीट पर उतारू होगा। इस बीच गुलाम हुसैन ने मौका पाकर अधिवक्ता मोहम्मद दारा की उंगली चबा डाली जिससे उंगली कट के अलग हो गईं।

 

 

कचहरी में मौजूद स्थानीय अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता मोहम्मद दारा को गुलाम हुसैन से बचाया। इस दौरान अधिवक्ता की उंगली खून से सनी हुई थी । इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया। अधिवक्ता ने इस संबंध में कोतवाली में गुलाम हुसैन के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment