मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने 2 मासूमों को कुचला एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भगवान स्वरूप राठौर

शीशगढ़।बृहस्पतिवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव बुझिया में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया।हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर होने पर इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

 

वृहस्पतिवार शाम लगभग 6:00 बजे ग्राम बुझिया निवासी रामप्रसाद अपनी ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भरकर ला रहे थे। इसी दौरान गांव के मेघराज राजपूत की 12 साल की पुत्री लबी और उनके सगे भाई राजीव की पुत्री साक्षी उम्र 5 वर्ष साइकिल से खेत पर चारा लेने जा रही थी। तभी दोनों चचेरी तहेरी बहनों की साइकिल ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से लबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि चचेरी बहन साक्षी को उपचार हेतु बहेड़ी ले जाया गया।जहां डॉक्टरो ने बच्चों की हालत नाजुक देख रुद्रपुर (उत्तराखंड )को रेफर कर दिया।रुद्रपुर के निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

 

 

 

मृतक लवी गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी।अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।एक बच्ची की मौत हुई है। जिसका शव पीएम के लिए भेज दिया है। दूसरी की हालत नाजुक है जिसका रुद्रपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment