बारीखेड़ा में सरकारी गल्ला की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला।  तहसील क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा में सरकारी गल्ला की दुकान के प्रस्ताव को लेकर हुआ विरोध मामला एसडीएम कार्यालय पहुंचा। भारी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया सरकारी गल्ला की दुकान का प्रस्ताव होना था जिसमें प्रत्याशियों के समर्थन के लिए ग्रामीणों को बुलाया गया। गांव के लोग एकत्रित हुए जिसमें एक प्रत्याशी के समर्थन में गांव के अधिक लोगों ने समर्थन किया। आरोप है अधिकारियों ने चुपचाप सभी व्यक्तियों के सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। उन्होंने कहा कि किसी अन्य को हमारे हस्ताक्षर का कागज हस्तांतरित ना कर दें यह डर बना हुआ है।

 

 

उन्होंने आज की बैठक निरस्त करते हुए पुनः आदेश पारित करने की मांग की है। इस दौरान राजेश कुमार मौर्य, सुनील कुमार, आकाश, राजकुमार, विजय पाल, हरिओम, गंगा देवी, सोनवती, यशोदा, ढल्लो देवी, गुड्डो देवी आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज