बरेली । फतेहगंज पश्चिमी हाई-वे क के गांव खिरका के दो युवाओ को पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।दोनो के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद की है।आरोपियों ने सिरौली के अफीम तस्कर से अफीम लाना बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। पुलिस ने उनको दौड़ कर दबोच लिया। थाना लाकर जामा तलाशी के दौरान संजीव पुत्र राम किशोर से 100 ग्राम व राम भजन से 110 ग्राम दोनों के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद की गई।पूछताछ में उन्होंने स्थानीय थाना के गांव खिरका निवासी रामभजन और संजीव बताया है।
इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने बताया वह पहली बार पकड़े गए है।आरोपियों ने सिरौली के एक अफीम तस्कर से अफीम खरीदना बताया है।दोनो को जेल भेज दिया गया है।
आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…
बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…
फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…
भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…
बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…
ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17 मेष…