शहर

आज भगवान शनिदेव करेंगे सुख समृद्धि प्रदान ऐसे करें पूजा ,जानिएनक्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा कुंभ राशि में गतिशील रहेगा। जो कि समस्त समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। आज शनिवार में शनिदेव की पूजा- अर्चना विशेष लाभ देगी। आज शनि मंदिर में सरसों तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि मंत्र का जप करें। सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें। तो समस्त बीमारियां शांत होगी। सुख समृद्धि तीव्रता से बढ़ेगी।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- सप्तमी तिथि

दिन-शनिवार

नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र

योग-विष्कुंभ योग

करण-बव करण

राहुकाल- प्रातः 8:42 से 10:25 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:59 से 8:42 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 12:08 से मध्यान्ह 5:17 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:59 से रात्रि 8:17 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ – भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन- जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बाधाओं के साथ कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या – भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम में तूतू-मैं मैं हो सकती है। संतान की सेहत में ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला – घरेलू कलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी भी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक- व्यापारिक हालात सुधरेंगे। अपनों का साथ होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु – कुटुंबों से न उलझें। जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर – जरूरत के हिसाब से जीवन में चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। मन सानंद रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ – चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। किसी भी चीज का खोने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत सा समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

दो सगी बहनों के कमरे में पड़े मिले शव , मची सनसनी

आदर्श/राजकुमार मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके के सफरी गांव में बुधवार को दो सगी बहनों…

3 hours

किशोरी ने युवक ने की छेड़छाड़ ,एफआईआर दर्ज

मीरगंज। थाना क्षेत्र में युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री…

6 hours

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

अजित मिश्रा, फतेहगंज पूर्वी।शाहजहांपुर की ओर जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आवारा…

6 hours

बेटी के घर गए पिता के साथ की मारपीट

देवरनियाँ । थाना क्योलड़िया के गांव हररैया के निवासी सुरेश पुत्र सियाराम ने देवरनियां कोतवाली…

6 hours

निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले 23 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आंवला। आंवला एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर एन राम ने निर्वाचन 2024 के निर्वाचन आयोग के…

7 hours

उधार का  रुपया वापस मांगने पर घर में घुसकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा,…

7 hours