शहर

आज कार्तिक पूर्णिमा चंद्र ग्रहण में करें -अपने इष्ट देव के मंत्रों का जप मिलेगी अपार समृद्धि ,जानिए,क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मंगल मित्र राशि में स्थित है। बता दें आज कार्तिक पूर्णिमा है। जिसमें स्नान, दान ,पुण्य का खासा महत्व रहेगा। लेकिन आज चंद्रग्रहण भी है। सूतक काल प्रातः 8:29 से शुरू हो जाएगा। सूतक काल से पहले ही स्नान दान इत्यादि कर ले। ग्रहण काल में अपने इष्ट देवता के मंत्र का जप करें। आज इष्ट देवता के प्रति जप करने से अपार समृद्धि प्राप्त होगी।

 

 

 

जानिए आज का पंचांग

संवत् -2079

शाके-1944

मास-कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

तिथि-पूर्णिमा तिथि

दिन-मंगलवार

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र

योग- व्यतिपात योग

करण-बव करण

राहुकाल- मध्यान्ह 2:38 से 3:59 तक

जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय

चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः
9:14 से मध्यान्ह 01:17 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:38 से 3:59 तक

लाभ का चौघड़िया 6:59 से रात्रि 8:38 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

 

जानिए आज का राशिफल

मेष –आज का दिन मेष वालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम के सिलसिले में रिश्तेदारों से भेंट करेंगे। कामकाजी लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। संभलकर खर्च करना होगा।

वृषभ – रूके हुए कार्य पूरे होने से आप आलोचना से बच सकते हैं। तनाव कम होगा। यात्रा जरूरी न हो तो टालने का प्रयास करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। मित्रों के साथ साझेदारी में काम फिलहाल शुरू न करें।

मिथुन – आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। किसी को उधार देना महंगा पड़ सकता है। रकम डूबने की आशंका है। तनाव रहेगा। आपको व्यापार को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। छात्र सफल रहेंगे।

कर्क – सलाह देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज किसी समस्या से घिर सकते हैं। बच्चों की सेहत के चलते खर्च ज्यादा होगा। अज्ञात स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आपको व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह – आज क्रोध ज्यादा रहेगा। पारिवारिक विवाद के चलते आपको अदालती मामले का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा, व्यवसाय को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। कुटिल लोगों से सावधान रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है।

कन्या – किसी से मदद मांगने की नौबत आ सकती है। आपका दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप का लाभ नहीं होगा। अपने साथियों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है।

तुला – सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। उधार देने से पहले अच्छी तरह से विचारकर लें। घरेलू कार्यों को पूरा करने में कोताही न करें।

वृश्चिक – छात्रों को कामयाबी मिलेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। किसी की बातों में न आएं। मेहनत का फल मिलेगा। शारीरिक कष्ट दूर होने की संभावना है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाहन खराब होने की संभावना है।

धनु – आज आपका किसी करीबी से विवाद हो सकता है। उधार देंगे तो रकम डूबेगी। तनाव रहेगा। दफ्तर मेें साथियों की मदद कर सकते हैं। आपको कृषि आदि क्षेत्र में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है।

मकर-ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी तय समय पर पूरी नहीं कर पाएंगे। अफसर नाराज हो सकते हैं।वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बात को लेकर मित्रों से चर्चा करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

कुंभ – नौकरी में कामयाबी मिलेगी। पूर्व की समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। कुसंगति को छोड़ें। सेहत ठीक रहेगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। संतान को कामयाबी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।

मीन – अपने व्यवहार में शालीनता लाएं। दोस्तों के साथ बहस होने की संभावना है। जोखिम लेने से बचें। खानपान को नियंत्रित करें। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक समस्या से घिर सकते है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

अगस्त माह तक किसानों को फसल सिंचाई के लिए मिलता रहेगा पानी

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़।किसान कल्याण समिति की देखरेख में किसानों की कारसेवा से बनाया गया…

3 hours

वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री को मृत घोषित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मृत घोषित करने वाला युवक को किला पुलिस नें गिरफ्तार…

3 hours

फतेहगंज में आइसक्रीम विक्रेता की पेंचकस मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

मीरगंज। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में पेंचकस  मारकर युवक को मौत के घाट…

4 hours

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

5 hours

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

5 hours

शाही में महिला की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर  लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज

भगवान स्वरुप राठौर , शीशगढ़। मंगलवार शाम को शाही थाना क्षेत्र में हुई हत्या के…

5 hours