शहर

सर्वपितृ अमावस्या पर सभी भूले बिसरे पितरों का करें तर्पण और दान ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

आज विशेष 

आज सर्व पितृ अमावस्या है ऐसे में भूले बिसरे सभी पितरों का तर्पण करें और उनके निमित्त ब्राह्मणों को भोजन कराएं। पितरों को आंवले का भोग लगाएं।ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आज सूर्य भगवान को जल में लाल पुष्प, रोली, गुड डालकर अर्ध्य दें। रोग शांति के लिए लाल वस्त्र पहने। लाल वस्तुओं का दान करें। सूर्य भगवान के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -अश्विनी मास मास ,कृष्ण पक्ष

दिन – रविवार

तिथि – अमावस्या

नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

योग – शुभ योग प्रातः 9:10 तक उपरांत शुक्ल योग

करण – चतुष्पद करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर,लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 7:33 से मध्यान्ह 12:04 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:34 से 3:04 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 6:04 से रात्रि 10:34 तक

 

 

पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफ़लता मिलेगी। धर्म कर्म में समय बीतेगा। संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

वृषभ -विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए ग़लत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ संबंधित चिंता बनी रहेगी।

मिथुन-आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी पिता के साथ संबंध मधुर होंगे,जीवनसाथी के साथ यात्रा सम्भव है। संतान के क्रियाकलापों से नाराज़ रहेंगे।

कर्क-वाहन पर खर्च की संभावना के बीच यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकता है।

सिंह-पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज़मीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। किसी की कमी निकालना बंद करें।

कन्या -समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी। वाहन सुख संभव, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पिता के साथ आवश्यक मुद्धों पर चर्चा होगी।

तुला -व्यवसायिक यात्रा के योग के बीच आर्थिक लाभ सम्भव है। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे, वाहन सुख मिलेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

वृश्चिक -व्यापार मध्यम रहेगा। किसी ज़रूरी दस्तावेज़ के न मिलने से चिंता बढ़ेगी। पेट से जुड़े रोगों से पीड़ित रहेंगे। माता पिता के फ़ैसले से नाखुश रहेंगे।

धनु -आजीविका से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवन साथी के व्यवहार से नाराज़ रहेंगे।

मकर -उन्नति के कई नए रास्ते सामने आएंगे, आर्थिक लाभ होगा। अपनों के व्यवहार से नाखुशी के बीच वाहन सुख सम्भव है। ज़िद्दी व्यवहार के चलते तनाव में रहेंगे।

कुंभ -समाज में ख्याति प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के बीच व्यापार विस्तार के योग बन रहें हैं। साज सज्जा पर खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है।

मीन -परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। किसी को समझने में जल्दबाज़ी न करें, पिता से संबंध मधुर होंगे, यात्रा होगी। दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास न करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत , 5 घायल

राजकुमार बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की…

3 hours

घर में घुसकर जेवरात ले गए चोर, मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी। गुरुवार देर रात घर में घुसे चोर। चोरों ने सोने के जेवरात गायब…

16 hours

मजदूरी के रुपये  मांगने पर मारपीट का आरोप

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को…

16 hours

नींद की झपकी आने पर यात्री सेड से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत , अन्य 3 घायल

शीशगढ़। बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर ट्रक चालक को नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित…

16 hours

सिरौली में हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

सिरौली। वीर शिरोमणि माहराणा प्रताप की जयंती उपलक्ष में नगर सिरौली के मोहल्ला नई बस्ती…

17 hours

शनिदेव की मेष के साथ अन्य राशियों पर रहेगी खास कृपा , देखें अपना राशिफल,

राशिफल :11 मई दिन शनिवार वर्ष 2024   ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला, मेष, धैर्यशीलता बनाए रखें…

17 hours