शहर

दबंगों ने घर में घुसकर चलाए लाठी-डंडे, किया पथराव, कई घायल      

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में, कई हिरासत में लिए

 

बरेली। थाना शाही दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटकर पथराव कर दिया।  जिसमें कई लोग घायल हुए।  आधा घंटा तक दबंगों का तांडव चला। परिजनों ने घर में घुसकर जान बचाई। लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर को घेर लिया। पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लिया तो दबंग दीवार कूदकर घर में घुस आए। इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही खरपैल पर चढ़कर पथराव भी किया। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है |

शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी आबिद हुसैन का अपने ही रिश्तेदार ताहिर हुसैन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज दोनों पक्षों में फिर कहा सुनी हो गई। उसके बाद ताहिर हुसैन, वाजिद हुसैन और आरिफ हुसैन व अन्य लोगों ने आबिद के घर पर चढ़ाई कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से एक महिला को जमकर पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के अन्य लोगों ने खुद को बचाने के लिए घर के अंदर बंद कर लिया।

 

वायरल हुई वीडियो में आरोपी पहले तो दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरवाजा तोड़ने में नाकाम होने पर वह दीवार के सहारे छत और खपरैल पर चढ आए। लेंटर की छत से आए एक युवक ने डंडो से हमला कर दिया जबकि अन्य आरोपियों ने खपरैल पर खड़े होकर जमकर पथराव किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरे मामले की वीडियो वायरल हो गई। पुलिस आने की सूचना पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने घायलों को मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।, शाही थाना प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया ने बताया दो पक्षों में आपस में जमीनी विवाद के कारण झगड़ा हो गया था। घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

18 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

20 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

21 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

21 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

21 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours